Sonipat Crime: मां बनी 'रियल लाइफ डायन', दो बेटों की हत्या कर शव जंगल में फेंके, पुलिस को दी अपहरण की शिकायत

Sonipat Crime
X
सोनीपत में मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या की।
सोनीपत में एक कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करके शव को जंगल फेंक दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बच्चों का अपहरण हो गया है।

Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर एक कलयुगी मां ने अपने ही दो मासूम बेटों की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दी और पुलिस को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक सोनीपत के आदर्श नगर की महिला ने एक दिन पहले अपने 10 व सात वर्षीय दो बेटों के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला पर ही शक हुआ। इसके बाद शक के आधार पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या करने के राज का पता चला।

थाने में दर्ज कराई अपहरण की शिकायत

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला का नाम रूबी है। उसके पति का सात पहले तलाक हो चुका है। रुबी ने बीते दिन 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और 7 वर्षीय बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है। जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें:- गांव जसिया निवासी हेड कांस्टेबल की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

दोनों बच्चों का शव बरामद

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो उसने बागपत के पास बच्चों को मारने व जंगल में फेंकने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए है। सोनीपत व बागपत पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच में पुलिस को बता चला कि महिला का एक दोस्त है। इसके बाद बीती रात को पुलिस ने मामले में रूबी के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो वह छत से कूदकर भागने लगा। छत से कूदने से उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story