Logo
election banner
Gas Cylinder Blast in Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में घरेलू सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

Sonipat Gas cylinder Blast: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर घरेलू गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिलेंडर ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार ढह गई।

दीवार के मलबे में दबे तीन लोग

मलबे में दो महिला और एक युवक दब गए। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी आस पास अफरा तफरी मच गई। घटना स्थल पर लोगों भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लोगों को निकाल कर नागरिक अस्पताल में भिजवाए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज सुबह खाना बनाते वक्त हुआ। कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

गैस से भरे कैप्सूल ट्रक व रेत से लदे ट्रक की टक्कर

बता दें कि इससे पहले 5 मार्च को सोनीपत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर गैस से भरे कैप्सूल ट्रक व रेत से भरे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ही पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। उसका धुंआ दूर तक दिखाई दिया। इस हादसे में कैप्सूल ट्रक लीक हो गया और सोडियम एसिड का रिसाव होने लगा। इसके बाद आस पास के लोगों को सांस लेने में भी समस्या होने लगी थी। हालांकि, दमकलकर्मी गैस लीक को रोकने के लिए काफी समय तक उस पर पानी का छिड़काव करते रहे। इसके बाद लीक को बंद किया गया। लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए 

5379487