हरियाणा कांग्रेस ने सुधारी भूल: किरण चौधरी और कर्नल रोहित को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किया शामिल, BJP ने बनाया था मुद्दा

kiran choudhary and colonel rohit choudhary
X
किरण चौधरी और कर्नल रोहित चौधरी
हरियाणा में कांग्रेस ने अपनी अंदरुनी कलह और बगावत को थामने के प्रयास तेज कर दिए हैं। पार्टी किरण चौधरी और कर्नल रोहित चौधरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार यानी 7 मई को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पार्टी ने किरण चौधरी का नाम शामिल नहीं किया था। अब कांग्रेस पार्टी ने अपनी भूल सुधारते हुए किरण चौधरी को हरियाणा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने कर्नल रोहित चौधरी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटने से थीं नाराज

दरअसल, हरियाणा में कांग्रेस ने पहले महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट काट दिया। इसके बाद पार्टी ने किरण चौधरी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया। इससे किरण चौधरी खासी नाराज चल रही थीं। वहीं, बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए लोगों के बीच में भुनाना शुरू कर दिया था। अब कांग्रेस ने अपनी अंदरुनी कलह और बगावत को थामने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कांग्रेस ने भूल सुधारते हुए किरण चौधरी को हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ दिया है। इसके साथ ही कर्नल रोहित चौधरी को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

किरण को स्टार प्रचारक नहीं बनाने पर क्या बोले थे राव दान सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने किरण चौधरी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं होने पर प्रतिक्रिया दी थी। इसको लेकर उन्होंने कहा कि किरण चौधरी कहीं दूसरे स्थान या काम में व्यस्त होंगी। जिसके चलते उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी का फैसला होता है। पार्टी हाईकमान चाहे किरण चौधरी या किसी को भी स्टार प्रचारक बनाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story