Logo
election banner
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में किरण चौधरी का नाम शामिल नहीं किया। अब इसको लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बीते दिन मंगलवार यानी 7 मई को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने किरण चौधरी का नाम शामिल नहीं किया। अब इसको लेकर हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस का देशभर में जीत का किया दावा

दरअसल, आज बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह चरखी दादरी क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क करने पहुंचे। यहां उन्होंने जनता से अपने लिए वोट करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी का देशभर में जीत का दावा भी किया। उन्होंने कि पूरे देश में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। देश में लगातार बीजेपी का ग्राफ तेजी से घट रहा है।

किरण चौधरी को स्टार प्रचारक नहीं बनाने पर बोले

कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने किरण चौधरी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं होने पर प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि किरण चौधरी कहीं दूसरे स्थान या काम में व्यस्त होंगी। जिसके चलते उन्हें स्टार प्रचार की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि यह पार्टी का फैसला होता है। पार्टी हाईकमान चाहे किरण चौधरी या किसी को भी स्टार प्रचारक बनाए।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नेता शामिल

इस सूची में कांग्रेस के अन्य नेताओं में पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय माकन, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बाबरिया, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, डॉ. शशि थरूर, अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अशोक गहलोत, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, डी.के. शिवकुमार, हरीश रावत, चौ. बीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, राजेश लिलोठिया, सुभाष चोपड़ा, चौ. अनिल कुमार, हारून यूसुफ, कृष्णा तीरथ, डॉ. नरेंद्र नाथ, योगानंद शास्त्री, मंगत राम सिंघल, रागिनी नायक, संदीप दीक्षित, वरुण चौधरी, चौ. मतीन अहमद, अनिल भारद्वाज, हसन अहमद, रमेश कुमार, छत्तर सिंह और फरहाद सूरी शामिल हैं।

5379487