MP Board 12th Topper List 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में इस बार भोपाल की बेटियों का दबदबा देखने को मिला है। कॉमर्स स्ट्रीम की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 98.8% (494/500) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। अपनी इस शानदार सफलता के पीछे उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को सबसे बड़ा मंत्र बताया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
खुशी राय बोलीं - 'हार मत मानो'
कॉमर्स स्ट्रीम में 98.8% लाने वालीं 12वीं की टॉपर खुशी राय ने बताया कि, वे बहुत खुश हूं। मैं दिन में कम से कम 8 घंटे पढ़ती थी। मेरे माता-पिता का मुझे बहुत सपोर्ट रहा। टीचर्स ने भी बहुत सपोर्ट किया। खुशी ने बताया कि, वे आगे CA की तैयारी करना चाहती हैं। आने वाले छात्रों को खुशी ने बताया कि, 'कभी हार मत मानो।' कभी - कभी आपको लगेगा कि, आपको आपका लक्ष्य नहीं मिल रहा लेकिन आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए।
भोपाल की बेटियों ने किया टॉप
खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा, दोनों भोपाल की रहने वाली हैं। दोनों ने ही 500 में से 494 नंबर (98.8%) हासिल किए हैं। खुशी भोपाल के शिवाजी नगर में स्थित सरकारी सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा हैं। वहीं चांदनी भोपाल के गुरुदेव शिक्षा केंद्र में पढ़ती हैं।
स्ट्रीम-वार मेरिट लिस्ट
मैथ्स-साइंस
- सीहोर के नूतन बाल विद्या मंदिर के श्लोक प्रजापति ने 98.6% (493/500) अंकों के साथ मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में टॉप किया।
- ग्वालियर की गौरी शर्मा, सतना की डॉली पुरवार और राजगढ़ के अर्जुन गुर्जर, ने 98.2% (491/500) अंक हासिल दूसरा स्थान हासिल किया।
- शिवपुरी के कान्हा शर्मा और सतना के मनेंद्र केवट ने 98% (490/500) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
ह्यूमैनिटीज
- मुरैना की श्रुति तोमर और छतरपुर के आकाश अहिरवार ने 98.8% (489/500) अंकों के साथ ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में टॉप किया।
- छतरपुर की मुस्कान रावत और रीवा के आदित्य चतुर्वेदी ने 97.6% (488/500) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
- तीसरे स्थान पर रहीं शिवपुरी की दीप्ति रावत ने 97.4% (487/500) अंक हासिल किए।
कॉमर्स
- भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा और भोपाल की खुशी राय ने 98.8% (494/500) अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया।
- ग्वालियर की मनु शुक्ला, राजगढ़ की आर्ची माहेश्वरी और राजगढ़ की खुशबू पाटीदार ने 97.8% (489/500) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
- मुरैना की श्रुति गर्ग ने 97.6% (488/500) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञान
- इंदौर की तन्वी कुमावत ने विज्ञान संकाय में 98.4% (492/500) अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
- उमरिया के कार्तिक शर्मा ने 98% (490/500) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
- आजाद नगर की प्रियांशी सिंह ने भी 98% (490/500) अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
झाबुआ जिला बेस्ट परफॉर्मर
जिला-वार परिणामों में भी कुछ क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में उत्तीर्ण होने का प्रतिशत सबसे अधिक 93.23 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसके बाद अनूपपुर जिला 93.04 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, परीक्षा में कुल 1,99,599 छात्र अनुत्तीर्ण घोषित किए गए।









