haribhoomi hindi news
रतलाम के धराड़ गांव में बारात के दौरान बाइक विवाद पर चाकूबाजी और पथराव हुआ। VHP नेता पर हमला, विरोध में बाजार बंद।

रतलाम के धराड़ गांव में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। बाइक तेज चलाने की बात पर दो पक्षों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि, बात पथराव तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि, कुछ लोगों ने विहिप के पपदाधिकारियों पर चाकू से हमला किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पुलिस बुलानी पड़ी 

इस घटना के विरोध में बुधवार को हिन्दू संगठनों ने बाजार बंद करवाकर धरना प्रदर्शन किया है। लोगों का कहना है कि, आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके पट्टे निरस्त किए जाएं। इन लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए खूब नारेबाजी भी की। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

इस वजह से हुआ था विवाद
दरअसल, धराड़ गांव में शेरुखान के नवासे की शादी थी। रात 10 से 11 बजे के करीब बारात निकलनी थी। शादी में शामिल कुछ युवक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। वहां खड़े विहिप के गौ रक्षक प्रमुख (धराड़ प्रखंड) रूप सिंह चंद्रावत और उनके साथी आदित्य सिंह ने लड़कों को धीरे गाड़ी चलाने के लिए कहा। तभी दो युवकों ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में दोनों के पैर में चोट आ गई।

देर रात ही गांव पहुंची पुलिस
इसके बाद हिन्दू संगठन से जुड़े लोग शादी वाले घर के बाहर इकठ्ठा हो गए। रात 12 बजे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद भारी पुलिस बल देर रात ही गांव पहुंचा और स्थिति संभाली। 

गांव में पुलिस बल मौजूद
अब हिन्दू संगठन से जुड़े लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने रात को ही दोनों हमलावर लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल मौजूद है। जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, स्थिति सामान्य है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

7