haribhoomi hindi news
झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने कक्षा 9वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

JAC 9th Result 2026 OUT: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने कक्षा 9वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट को वेबसाइट के साथ-साथ SMS और DigiLocker जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया है।

इस साल आयोजित कक्षा 9 की परीक्षा 6 और 7 मार्च 2026 को हुई थी, जिसमें 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। रिजल्ट तैयार करते समय OMR शीट मूल्यांकन के साथ आंतरिक अंकों को भी शामिल किया गया है।

ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग क्राइटेरिया
बोर्ड ने इस बार पांच स्तरों की ग्रेडिंग प्रणाली (A+ से D) के आधार पर परिणाम जारी किया है। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम ‘C’ ग्रेड प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा, अगली कक्षा (10वीं) में प्रमोट होने के लिए थ्योरी परीक्षा में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

  • उम्मीदवार jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
  • अब “Class 9 Annual Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
  • कैप्चा भरकर Submit करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • डाउनलोड या प्रिंट कर लें
7