haribhoomi hindi news
भागलपुर में इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। डीएवी पब्लिक स्कूल, बरारी के छात्र यश राज ने 98.8% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा चार छात्रों ने 97% अंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत साबित की है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार रिजल्ट पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया, जिससे छात्रों को अपने अंक देखने में काफी सुविधा हुई। छात्र-छात्राओं ने उमंग ऐप और डिजिलॉकर के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक किया और मार्कशीट डाउनलोड की।

यश राज बने जिला टॉपर
भागलपुर में इस बार भी छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। डीएवी पब्लिक स्कूल, बरारी के छात्र यश राज ने 98.8% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। इसके अलावा चार छात्रों ने 97% अंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत साबित की है।

इन छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

  • दिव्यांश – 97% (डीएवी पब्लिक स्कूल)
  • स्वाति मिश्रा – 97% (चौहान पब्लिक स्कूल)
  • मयंक माधव – 97% (बाल भारती विद्यालय, नवगछिया)
  • प्रिया कुमारी – 97% (न्यू होराइजन स्कूल)

जिले का प्रदर्शन कैसा रहा?
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार के अनुसार, इस वर्ष जिले में करीब 5200 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 32 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। भागलपुर जोन के कुल रिजल्ट का विस्तृत आंकड़ा जल्द जारी किया जाएगा।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
बोर्ड ने इस बार भी असफल छात्रों को सुधार का मौका दिया है। एक विषय में फेल होने पर मई में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसके बाद जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प भी मिलेगा। 

टॉपर्स लिस्ट

  • यश राज – 98.8% (डीएवी पब्लिक स्कूल)
  • दिव्यांश – 97% (डीएवी पब्लिक स्कूल)
  • स्वाति मिश्रा – 97% (चौहान पब्लिक स्कूल)
  • मयंक माधव – 97% (बाल भारती विद्यालय, नवगछिया)
  • प्रिया कुमारी – 97% (न्यू होराइजन स्कूल)
  • राधा कुमारी – 96.9% (चौहान पब्लिक स्कूल)
  • सुतिक्षण वत्स झा – 96.8% (हैप्पी वैली स्कूल)
  • रिया चौधरी – 96.7% (चौहान पब्लिक स्कूल)
  • अंशु कुमार – 96.6% (डीएवी पब्लिक स्कूल)
  • सोनाक्षी कुमारी – 96.2% (जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा)
  • मन्नू जी – 96% (आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर)
  • रचना शर्मा – 95.8% (चौहान पब्लिक स्कूल)
  • हर्षित राज – 95.8% (एसकेपी विद्या विहार)
  • आकृति राज – 95.8% (डिवाइन हैप्पी स्कूल)
  • देविका – 95.2% (नवयुग विद्यालय)
  • मानव विशाल – 95% (डीएवी पब्लिक स्कूल)
7