haribhoomi hindi news
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने GPAT 2026 का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट NBEMS पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने GPAT 2026 का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट NBEMS पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिशन के लिए अहम है GPAT स्कोर
Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) का आयोजन देशभर में MPharm कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर देश के 800 से अधिक संस्थानों में करीब 39,890 सीटों पर एडमिशन मिलता है।

कब हुई थी परीक्षा और कितने हुए पास?
GPAT 2026 परीक्षा 7 मार्च को आयोजित की गई थी, जबकि 7 अप्रैल को इसका रिजल्ट जारी हुआ था। इस साल कुल 53,617 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 5,362 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी?
GPAT स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है और यह 3 साल तक मान्य रहेगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी अहम जानकारियां दी गई हैं। ध्यान दें कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा केवल 6 महीने तक ही उपलब्ध रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें GPAT 2026 Scorecard

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं
  • नोटिस सेक्शन में “View All” पर क्लिक करें
  • अब “GPAT Scorecard 2026” लिंक चुनें
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  • डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

फाइनल आंसर की भी जारी
फाइनल आंसर की में सभी प्रश्नों के सही उत्तर और उनके प्रश्न आईडी दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें Final Answer Key

  • उम्मीदवार natboard.edu.in वेबसाइट पर जाएं
  • अब “View All” सेक्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद “GPAT Final Answer Key 2026” लिंक चुनें
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • आंसर की डाउनलोड करें

समस्या होने पर क्या करें?
अगर किसी उम्मीदवार को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे NBEMS हेल्पलाइन 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या कम्युनिकेशन वेब पोर्टल के जरिए सहायता ले सकते हैं।
 

7