Haryana Man Dies: 7 साल पहले हरियाणा से गया ऑस्ट्रेलिया, खरीदा अपना घर, अब समुद्र में डूबने से मौत

Haryana Man Dies
X
हरियाणा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत।
Haryana Man Dies: साहिल अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया बीच पर समुद्र में नहाने गया था। वहां पर डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है।

Haryana Man Dies: हरियाणा के करनाल के गांव कैमला का एक युवक ऑस्ट्रेलिया में समुद्र में डूब गया। डूबने की वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। साहिल तकरीबन 7 साल से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहा था।

कैसे हुई घटना

कैमला गांव का निवासी साहिल अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया बीच पर समुद्र में नहाने गया था। इसी दौरान उसका चश्मा समुद्र में गिर गया और जैसे ही वह उसे उठाने के लिए झुका, तो पानी के तेज बहाव की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र में जा गिरा। उसके दोस्तों ने भी उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन, वह उसे बचाने में सफल नहीं हो पाए और डूब गया।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भी हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कोहरे और अंधेरे के कारण साहिल का कोई पता नहीं चल सका था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल का शव समुद्र के दूसरे छोर पर चला गया था, जहां ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव में पहुंची तो परिवार में मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: Rewari: 2 दिन से कहर बरपा रहा कोहरा, हादसे में 2 छात्रों ने जान गंवाई, जीरो विजिबिलिटी के कारण बढ़ी परेशानी

स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा

27 साल का साहिल 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में एक फर्नीचर कंपनी में काम करता था। उसे 2 साल पहले स्थायी नागरिकता मिली थी। साल 2020 में उनकी अनु से शादी हुई और 2022 में साहिल अनु को अपने साथ लेकर ऑस्ट्रेलिया चला गया था। साहिल के शव को भारत लाने में तकरीबन 7 से 10 दिन का टाइम लग सकता है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story