Haryana Weather Today: हरियाणा में 12 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पड़ रही भयानक सर्दी, 7°C तक पहुंच सकता है तापमान

Haryana Weather today imd issued dense to very dense fog orange alert
X
हरियाणा के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी।
हरियाणा में आईएमडी चंड़ीगढ़ ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और विजिबिलिटी बेहद कम है।

Haryana Weather: हरियाणा में शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज फिर कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज यानी 17 जनवरी को आपके जिले में कैसा मौसम रहने वाला है।

हरियाणा के 12 जिलों में कोहरे ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट

आईएमडी चंडीगढ़ ने आज प्रदेश की राजधानी समेत कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद में घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन 12 जिलों की हालत खराब है और कई जगहों पर विजिबिलिटी सुबह 5.30 बजे के आसपास जीरो भी दर्ज की गई है। इससे अलावा मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखीदादारी में येलो अलर्ट जारी किया है। इन 10 जिलों में भी कोहरा बारिश की बूंद की तरह टपक रहा है। वहीं सर्दीली हवाओं के चलने की वजह से मौसम में ठंडक बरकरार है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी पहुंचे AIIMS

आज दिनभर चलेगी सर्दीली हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन पर सर्दीली हवाएं चलती रहेंगी। इससे लोग बाहर निकलते ही ठंड से ठिठुरते नजर आएंगे। वहीं आज का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

जिला मौसम विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ (राजधानी) घना कोहरा
पंचकूला घना कोहरा
अंबाला घना कोहरा
यमुनानगर घना कोहरा
कुरुक्षेत्र घना कोहरा
कैथल घना कोहरा
करनाल घना कोहरा
महेंद्रगढ़ घना कोहरा
रेवाड़ी घना कोहरा
झज्जर घना कोहरा
गुरुग्राम घना कोहरा
मेवात घना कोहरा
पलवल घना कोहरा
फरीदाबाद घना कोहरा
रोहतक घना कोहरा
सोनीपत घना कोहरा
पानीपत घना कोहरा
सिरसा घना कोहरा
फतेहाबाद घना कोहरा
हिसार घना कोहरा
जींद घना कोहरा
भिवानी घना कोहरा
चरखीदादरी घना कोहरा

प्रदेश में 21 और 22 को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी और 21 जनवरी को अपना असर दिखा सकते हैं। जिसके चलते 21 और 22 जनवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश, जानें कब मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story