Logo
election banner
Gurugram Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम से भाजी वाले कुशेश्वर भगत ने नामांकन दर्ज किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह 12 लाख वोटों से जीत हासिल करेंगे।  

Gurugram Lok Sabha Elections: गुरुग्राम लोकसभा सीट से एक पाव भाजी वाले कुशेश्वर भगत ने नामांकन दर्ज किया है। बता दें कि अब तक इस सीट से 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किया है। वहीं, कुशेश्वर भगत तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं और साथ ही दो विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

इसके अलावा दो बार राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भी अप्लाई कर चुके हैं। कुशेश्वर भगत चुनाव लड़ने के लिए ही बल्कि अपने पाव भाजी के लिए भी काफी फेमस हैं। गुरुग्राम के सेक्टर 15 में यह अपना स्टाल 1996 से लगाते आ रहे है, लोग इनके पाव भाजी को खाना काफी पसंद भी करते हैं।

12 लाख वोटों से जीतने का दावा 

इस साल के लोकसभा चुनाव के लिए कुशेश्वर भगत ने दावा किया है कि 12 लाख वोटों से जीतकर जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की जनता अब बदलाव चाहती है। यहां पर लोकसभा में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं और 9 विधानसभा क्षेत्रों में 900 समस्याएं हैं, जिसका समाधान करने वाला कोई नहीं है। 20 साल से शासन चला रहे नेताओं से जनता का मोक समाप्त हो गया है, इस चलते जनता को भी अब बदलाव चाहिए।

2014 के लोकसभा चुनाव में मिले थे 7900 वोट

कुशेश्वर भगत ने बताया कि वह साल 2017 और 2022 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन कर चुके, लेकिन 100 विधायकों के साइन न होने से दो बार उनका नामांकन रद्द हो गया। साल 2017 में उनके नामांकन पर 7 विधायकों के साइन हुए, वहीं 2022 में उन्होंने 36 विधायकों के साइन के साथ आवेदन किया था। साल  2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 7900 वोट हासिल किए थे, जो उनके लिए सबसे अधिक वोट रहे थे।

Also Read: हरियाणा में कांग्रेस ने किरण चौधरी को क्यों नहीं बनाया स्टार प्रचारक, राव दान सिंह ने बताई वजह

बिहार के रहने वाले हैं कुशेश्वर भगत

कुशेश्वर भगत बिहार के रहने वाले हैं और वह पाव भाजी बनाना सीखने के लिए मुंबई गए थे। इसके बाद गुरुग्राम आकर अपना खुद का पाव भाजी का स्टॉल लगा लिया। इनके पाव भाजी की खास बात यह है कि यह शुद्ध तरीके से बटर में बनाई जाती है। जिस चलते इनकी पाव भाजी का अपना एक अलग ही स्वाद है।

5379487