महेंद्रगढ़ में 8 साल की मासूम से दरिंदगी: मंदबुद्धि बच्ची के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार और एक फरार

Harassment of Girl in Mahendragarh
X
प्रतीकात्मक फोटो
Harassment of Girl in Mahendragarh: महेंद्रगढ़ में 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Harassment of Girl in Mahendragarh: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सिविल अस्पताल भेजा गया और वहां पर उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। कहा जा रहा है कि बच्ची की हालत ठीक है और फिलहाल, हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इस घटना को अंजाम देने में तीन लोगों का नाम सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खेलते हुए हवेली पहुंची बच्ची

जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने श्रमिक जिले के एक मोहल्ले में किराए के मकान में पर रहते हैं। शनिवार की शाम को 8 साल की बच्ची खेलते हुए एक हवेली के अंदर चली गई थी। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर वहां रह रहे व्यक्ति ने उसके साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची दर्द के कारण चिल्लाई तो आरोपी वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर में ही बच्ची के परिजन और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने परिवारवालों को दी।

Also Read: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म: लिव इन में रहती थी महिला, 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, जान से मारने की धमकी

मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की गई। इस दौरान लोगों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इसके बाद बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल कराया। डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एंबुलेंस में परिवार के लोग एक 8 साल की बच्ची को अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया था। जिसके बाद बच्ची का मेडिकल किया, तो उसमें दुष्कर्म होने की संभावना पाई गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story