नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से Rape: लिव इन में रहती थी महिला, 3 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, जान से मारने की धमकी 

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
कैथल में लिव इन में रहने वाली युवती के साथ 3 लोगों ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Kaithal: शहर की एक कॉलोनी में लिव इन में रह रही एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में एक आरोपी ने युवती को होटल में ले जाकर पहले उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी ली और विरोध करने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

लिव इन में रहती थी पीड़ित महिला

शहर थाना में दी गई शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से आरोपी हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। आरोपी हिम्मत, जगशेर व प्रेम से उसकी जान-पहचान थी। वह अक्सर उनसे मिलती थी। दो फरवरी 2023 को शहर के एक होटल में आरोपी हिम्मत ने उसे जूस पिलाया। इस जूस में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद आरोपी हिम्मत सहित जगशेर और प्रेम ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींची। जब उसने विरोध किया तो फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस

मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर धनपति ने बताया कि पीड़ित युवती हिम्मत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इस दौरान दोनों का आपसी झगड़ा होता था। अब एसपी कार्यालय में दी शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है, ताकि मामले से पर्दा उठाया जा सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story