विपुल गोयल ने पंजाब सरकार को दिया करारा जवाब: बोले- पानी के मुद्दे पर राजनीति बंद कर दें, वरना केजरीवाल जैसा...

Faridabad News
X
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की समीक्षा बैठक।
Faridabad News: फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज समीक्षा बैठक के दौरान जल संकट के मुद्दे को लेकर चर्ची की है। बैठक में उन्होंने पंजाब सरकार को घेरते हुए जल संकट के मुद्दे को लेकर करारा जवाब दिया है। 

Faridabad News: फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज सेक्टर 12 के लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में शहर के उपायुक्त विक्रम सिंह यादव, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर समेत सभी विभागों के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में फरीदाबाद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा हुई है। बैठक में मंत्री गोयल ने जलसंकट के मुद्दे पर पंजाब सरकार को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पानी पर राजनीति करना अन्याय है।

जलसंकट एक गंभीर विषय - विपुल गोयल

समीक्षा बैठक में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी के कारण लोग परेशान हैं। अगर ऐसे में पंजाब सरकार भी पानी को लेकर राजनीति करेगी, तो उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जलसंकट एक गंभीर विषय है, इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना गलत है।

विपुल गोयल ने जलसंकट पर बात करते हुए पंजाब सरकार को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर राजनीति न करें, वरना उनका हाल भी दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जैसा हो सकता है। गोयल ने कहा कि पानी पर राजनीति करना देश और जनता के हित में नहीं है। ऐसा करना जनता के साथ अन्याय है।

Also Read: पंजाब ने सर्वदलीय बैठक में भी पानी देने से किया मना, आज हरियाणा जाएगा सुप्रीम कोर्ट

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी- गोयल

बैठक का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा करना था। मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया। विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए भी कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि शहर में पिछले सालों में कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी अपने काम में लापरवाही करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो अधिकारी अच्छा काम करेगा, उसे रिवॉर्ड भी दिया जाएगा।

Also Read: हरियाणा में स्टूडेंट्स दूर करेंगे पहचान पत्र की गलतियां, जानिए क्या है सरकार का प्लान

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story