Logo
election banner
Mausam News: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Aaj ka Mausam: एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में अगले 24 घंटे में गरज के साथ रिमझिम बारिश बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य भारत में 12 फरवरी तक और पूर्वी भारत में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा  भी चलने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक आज का मौसम शुष्क रहेगा, मगर ठंड की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दिन चढ़ने के बाद तापमान बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, सुबह-शाम को लोगों को ठंड का एहसास होगा। आईएमडी ने इस दौरान बारिश के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में सुबह-शाम अभी भी ठंड जारी है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आरडब्ल्यूएस नई दिल्ली के अनुसार, 10 फरवरी को शहर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हरियाणा के मौसम का हाल

उधर, हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन रातें अभी भी सर्द हो रही हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों पर रात में 3.9 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में अभी हिसार की रातें सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। यह समान्य से ज्यादा है।

कब होगी बारिश 

हरियाणा के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश में 13 और 14 फरवरी को मौसम एक बार फइर से करवट लेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे रात के तापमान में वृद्धि के साथ दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद फिर से मौसम साफ होगा।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की संभावना

दिल्ली में प्रदूषण का हाल 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में बीते दिन शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

5379487