Weather Updates: सर्द हवाओं से कांपा उत्तर भारत, वैलेंटाइन डे से पहले दिल्ली-हरियाणा में बारिश की संभावना

Delhi-haryana Weather Update Today
X
वेलेंटाइन डे से पहले दिल्ली में फिर होगी बारिश।
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में सुबह-शाम कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। इसके साथ ही तेज हवा भी चल रही है।

Delhi-haryana Weather Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ हो गया है। पिछले दो दिनों से सुबह करीब 7 बजे ही सूर्य देवता के दर्शन होने लगे हैं। हालांकि, ठंडी हवाओं से अभी भी सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। राजधानी में बीते दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की रफ्तार बुधवार को 10 से 24 किलोमीटर के आसपास रही। कभी कभार कुछ जगहों पर यह 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से भी चली। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आज गुरुवार से तेज हवाओं का असर थोड़ा कम होने की संभावना है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

दिल्ली मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बाद में 45 किमी प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवा में बदल जाएंगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान छह-सात डिग्री ही बने रहने का अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में 13 फरवरी यानीवेलेंटाइन डे से एक दिन पहले बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में आज सुबह धूप खिलने से लोगों को मिली सर्दी से राहत, जानिए आज के मौसम का हाल

हरियाणा में कंपाने वाली सर्दी

उधर, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा, पंजाब के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, दोनों राज्यों में मौसम साफ है। धुंध को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते पंजाब का तापमान 0.6 डिग्री, हरियाणा का 0.9 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.7 डिग्री तापमान गिरा है। जिसके चलते लोगों को सुबह-शाम कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम साफ रहेगा। दिन चढ़ने पर अच्छी धूप खिलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story