Logo
Delhi Hospital Fire News: वीरेंद्र सचदेवा ने विवेक विहार स्थित चाइल्ड हॉस्पिटल घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पूरे हादसे के लिए दिल्ली सरकार का भ्रष्ट प्रशासन जिम्मेदार है।

Politics on Delhi Hospital Fire: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में दो की आग की घटनाओं में 7 मासूमों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। इसको लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं दुख जताया है। वहीं, अब इस मामले पर अब सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी ने दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सीएम ने दिल्ली को दुख और दर्द के अलावा कुछ और नहीं दिया है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले के जांच के साथ-साथ सीपी को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने घटनास्थल का दौरा किया

वीरेंद्र सचदेवा ने विवेक विहार स्थित चाइल्ड हॉस्पिटल घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पूरे हादसे के लिए दिल्ली सरकार का भ्रष्ट प्रशासन जिम्मेदार है और ये पहली बार नहीं है कि ऐसी घटना हुई है। हर बार वो जांच की बात करते हैं, कार्रवाई की बात करते हैं। नाम भी बताएं ये भ्रष्टाचार करते हैं, पैसा इकट्ठा करते हैं और सिस्टम चालू करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की जान गई, उनका क्या कसूर था?

उन्होंने दिल्ली सरकार के भ्रष्ट प्रशासन पर भरोसा किया। हर भ्रष्टाचार की जड़ यही है दिल्ली का प्रशासन क्योंकि यह दोषियों को संरक्षण देता है। इसके साथ ही उन्होंने कृष्णा नगर इलाके की आग कांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह चिंता की बात है कि इतनी आग लगने की घटनाओं के पीछे क्या कारण है। अगर यह बिजली के तारों की गलती है तो बिजली के तार बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए।

मनोज तिवारी ने बोला सीएम केजरीवाल पर बोला हमला

न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग की घटना पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली बहुत दर्द और परेशानी में है। दिल्ली को अरविंद केजरीवाल ने दर्द और आंसुओं का पहाड़ बना दिया है। हर तरफ हाहाकार मचा है, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? कल की घटना हृदय विदारक है। आग लगने का सिलसिला जारी है। रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाता। जांच रिपोर्ट नहीं आती हैं। सरकार सोई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है। इस अविश्वसनीय कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

नर्सिंग होम फोरम के अध्यक्ष का बयान

विवेक विहार की घटना पर नर्सिंग होम फोरम के अध्यक्ष डॉ. वीके मोंगा ने कहा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना दिल्ली में हुई है, जहां सात शिशुओं की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि क्लिनिक या नर्सिंग होम खोलने के लिए कुछ मानक होता है। जिसे पूरा करना होता है। इसके मास्टर प्लान 2021 में कुछ दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसमें इमारत कम से कम 100 वर्ग मीटर होनी चाहिए, इमारत की ऊंचाई 15 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी दुख जताया 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी आग की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना में नवजात शिशुओं की मौत की खबर बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में मैं बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए

विवेक विहार अग्निकांड में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव नरेश कुमार को निर्देश दिए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की शीघ्र जांच करने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या निजी लोगों के नाम और पदनाम उपलब्ध कराने, बचाए गए बच्चों का सर्वोत्तम निजी अस्पतालों (फरिश्ते योजना के तहत) में मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने, मृतकों और घायलों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने और इस सेंटर को चलाने वालों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए...

5379487