Logo
election banner
New Year 2024 Celebration: दिल्ली में रहने वाले लोग शहर से बाहर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको दिल्ली के आसपास के स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खर्चा भी पांच हजार से कम ही आएगा।

New Year Tourist Places Near Delhi:  दिसंबर शुरू होते ही सबसे पहला ख्याल आपके दिमाग में नए साल की प्लानिंग में जुट जाते हैं। कई लोग घरों में पार्टी करके नए साल का स्वागत करते हैं, वहीं कुछ लोग रेस्टोरेंट और बार में जाकर मस्ती करते हैं। यही नहीं कुछ लोग शहर से बाहर जाकर खास जगह पर नया साल मनाना चाहते हैं। अगर आप भी इसी श्रेणी के लोगों में शामिल हैं तो आज आपके लिए खास खबर लेकर आए हैं। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली के आसपास कौन से लाजवाब स्थान हैं, जहां जाने के लिए आपको अधिक खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं, अधिक बेहद सोच समझकर खर्चा किया तो पांच हजार से अधिक रुपये खर्च करने नहीं पड़ेंगे और मजा भी भरपूर आएगा। तो चलिये बताते हैं दिल्ली के नजदीक स्थित बेहद खूबसूरत स्थानों के बारे में... 

लैंसडाउन

अगर आप हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला नाम लैंसडाउन का आता है। यह उत्तराखंड में है। यह ऐसी जगह है, जो कि हरियाली से घिरी है। यहां के पहाड़ों को देखकर लगता है, जैसे लगता है कि स्वर्ग जमीन पर उतर आया हो। यहां भी आपको कड़कती ठंड में बर्फबारी देखने को मिल जाता है। न्यू ईयर पर अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की ट्रेकिंग और क्लिफ जम्पिंग जैसी एक्टिविटी को ट्राई करना बिल्कुल न मिस करें। दिल्ली से लैंसडाउन तक जाने के खर्च की बात करे तो टिकट की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है। आप कोटद्वार के लिए ट्रेन या बस ले सकते हैं। इसके बाद लैंड्सडाउन जाने के लिए आपको बस या टैक्सी लेना होगा। होटल बुकिंग और एक दिन के खाने पीने का खर्चा मिलाकर कुल खर्चा 5000 से कम ही आएगा।  

वृंदावन

आप अगर धार्मिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, तो आप वृंदावन जा सकते हैं। वृंदावन दिल्ली से आने-जाने के लिहाज से सबसे बेस्ट जगह है। आप यहां सुबह जाकर शाम तक घर वापस आ सकते हैं। वृंदावन सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह शहर भगवान कृष्ण का घर माना जाता है। यहां कई सैकड़ों भव्य मंदिर हैं। यह शहर उत्तर भारत की धार्मिक परंपराओं से भरा हुआ है। इस शहर का प्रेम मंदिर सबसे शानदार मंदिरों में से एक है। ये जगह रात की रोशनी में मानों जगमगा जाती है, तो आप इस मंदिर में जरूर जाएं। यहां के जलेबी और कचौरी का स्वाद जरूर चखें। कुछ प्रसिद्ध मिठाइयां जैसे पेड़े और लड्डू तो जरूर खरीदें। आप दिल्ली से ट्रेन और बस से जाने का किराया 250 के आसपास है। चार सदस्यीय परिवार भी दो दिन ठहरकर वृंदावन और आसपास के मंदिरों के दर्शन करे तो खर्चा भी 5000 के आसपास ही आएगा। 

अलवर

ज्यादातर लोगों के मन में  राजस्थान में घूमने के नाम पर केवल जयपुर, उदयपुर या फिर जोधपुर ही आता है। पर आप इस नये साल पर आप  कुछ नया भी एक्सप्लोर कर सकते हैं जैसे  अलवर। अलवर जो वीकेंड पर घूमने के लिए राजस्थान के बेस्ट जगह में से एक है। ठंड में अगर आपको किसी हिल स्टेशन पर जाना अच्छा नहीं लगता, तो राजस्थान की इस  जगह पर गर्माहट लेने के लिए जा सकते हैं। अरावली से घिरा, अलवर अपने किलों जैसे भानगढ़ किला,  बाला किला, और सिटी पैलेस के माध्यम से राजपूतों की कहानी सुनाता है। आप यहां केवल  250 रुपए में घूमने का आनंद ले सकते हैं। खाने की बात करें तो  डूंगरी की यात्रा के दौरान आप  लोकल गट्टे की सब्जी, कचौड़ी और दूध के लड्डू का स्वाद जरूर लें। 

Also Read: Delhi: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पूर्वोत्तर महोत्सव शुरू, संस्कृति के रंग में आप भी रंग जाएंगे

इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप नया साल मनाने के लिए इन स्थानों पर जाना चाहते हैं तो पहले से होटल की बुकिंग कर लें। लास्ट टाइम में होटल की बुकिंग महंगी हो सकती है। साथ ही, उपरोक्त स्थानों पर सार्वजनिक वाहन सुविधा भी है। अपने बजट के हिसाब से ही यात्रा का शेड्यूल बनाएं, लेकिन यह बात पक्की है कि इन स्थानों पर जाकर नया साल मनाने का अनुभव आप कभी भूला नहीं पाएंगे। 

5379487