Logo
election banner
North East Festival: दिल्ली में 11 साल के बाद पूर्वोत्तर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में आप यहां पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देख पाएंगे, वहीं व्यंजनों का भी लुत्फ उठा पाएंगे। जानिये इस मेले का समय और टिकट की कीमत तक सभी जरूरी जानकारियां...

North East Festival: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 11वां पूर्वात्तर महोत्सव शुरू हो चुका है। इस महोत्सव में शामिल होने वाले राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम हैं। ये राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य की महक पाने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगर आप भी दिल्ली या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं, तो एक बार इस पूर्वोत्तर महोत्सव को देखने अवश्य पहुंचे। यहां आपको राजधानी में ही पूर्वोत्तर भारत की झलक दिखाई देगी। 


संगीत, नृत्य से लेकर फैशन शो तक कई कार्यक्रम

इस पूर्वोत्तर महोत्सव में आपको यहां पर संगीत, नृत्य और फैशन शो जैसे कार्यक्रम देखने को मिलेंगे, वहीं पूर्वोत्तर राज्य के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा पाएंगे। इसके अलावा मैतेई मार्शल आर्ट शो, नॉर्थ ईस्ट रॉक बैटल समेत कई आयोजन होंगे। आयोजकों का कहना है कि यहां करीब 150 से स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, कृषि और बागबानी से जुड़े उत्पाद, कपड़े, हथकरघा, क्रिसमस और न्यू इयर के लिए भी खरीदारी कर सकते हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देना है। यह तीन दिवसीय महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो चुका है और रविवार को समाप्त होगा।

 
पूर्वोतर महोत्सव के लिए टिकट की राशि


पूर्वोतर महोत्सव में शामिल होने के लिए तीन दिन के पास की कीमत 899 रुपये, स्टूडेंट्स के लिए तीन दिवसीय पास की कीमत 799 रुपये और एक दिन के टिकट की कीमत 399 रुपये है। महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकनु महंत का कहना है कि यह मेला दोपहर 12 बजे शुरू होगा और रात दस बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव की शुरुआत 2013 में हुई थी। 11 साल बाद फिर से इस पूर्वोतर महोत्सव का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आकर लोग पूर्वोत्तर राज्यों की खुशबू महसूस कर सकेंगे। 

5379487