Logo
election banner
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक और शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के डिब्बो पर रहस्यमय चित्रकारी करने के संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं।

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक और शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन के डिब्बों पर कथित रहस्यमय चित्रकारी करने के संबंध में दिल्‍ली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों घटनाएं रात के समय हुई है, आरोपी चोरी छुपे स्टेशन में दाखिल हुए थे। 

पुलिस घटनाओं की जांच कर रही

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ऐसी घटनाओं की जांच कर रही है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा की देखभाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस के द्वारा की जाती है। 

पहले भी हुई ऐसी घटना

इससे पहले ऐसे ही मामले केरल और गुजरात से भी सामने आ चुके हैं। वहां विदेशी नागरिकों सहित रहस्यमय कलाकारों का एक ग्रुप मौज-मस्ती के लिए इस तरह की हरकतें करने में शामिल था। 

दिल्ली मेट्रो में आया पहला मामला 

लेकिन, दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक मेट्रो यार्ड से पहला मामला सामने आया था, जहां देर रात कोई दीवार फांदकर अंदर घुस गया। इसके बाद उस व्यक्ति ने यार्ड में खड़े कोचों में से एक के हिस्से को पेंट कर दिया। कर्मचारियों को इसकी जानकारी 31 मार्च को मिली थी। दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक डिब्बे को कई रंगों के स्प्रे से रंगा गया था और कोच पर डेमो और एएए जैसे शब्द लिखे गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और केस दर्ज किया गया। 

शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर दूसरी घटना

दूसरी घटना शाहदरा मेट्रो स्टेशन के पास 4 अप्रैल रात की है। अधिकारियों ने कहा कि अपराधी स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन तक पहुंचने के लिए पेड़ पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि डिब्बों पर नो प्रॉब्लम लिखा मिला था। 

आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज 

इन दोनों घटनाओं के आधार पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 451 और डीएमआरसी की धारा 78 और संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

5379487