DMRC Customer Satisfaction Survey: दिल्ली मेट्रो का ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आज से शुरू, यहां जानिए कैसे लेना होगा भाग

DMRC Customer Satisfaction SurveyDMRC Customer Satisfaction Survey
X
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ऑनलाइन सर्वेक्षण।
DMRC Customer Satisfaction Survey: सर्वेक्षण के नतीजे अच्छी सर्विस को सीखने में मदद करेंगे, जिनकी यात्रियों द्वारा काफी प्रशंसा की जाती है।

DMRC Customer Satisfaction Survey: अगर आप भी दिल्ली की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली दिल्ली मेट्रो में रोजाना यात्रा करते हैं, तो आपके लिए यह काम की खबर है।अब आप एक सर्वेक्षण के माध्यम से बता पाएंगे कि मेट्रो की यात्रा आपके लिए कितनी सुविधाजनक है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने अपनी ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी सेंटर (TSC), लंदन, जो मेट्रो का समुदाय (COMET) बेंचमार्किंग समूह को देखता है। इस समूह की ओर से ही 8 अप्रैल से 5 मई, 2024 तक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के 11वें संस्करण का आयोजन हो रहा है।

डीएमआरसी ने दी जानकारी

इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि यात्री सेवा की गुणवत्ता में सुधार पर प्रतिक्रिया, सुझाव सहित मेट्रो परिचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में क्या विचार रखते हैं। इस सर्वेक्षण में जो यात्री भाग लेना चाहते हैं, वे डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जा सकते हैं। इसके बाद यात्री सीधे लिंक पर क्लिक करके सर्वेक्षण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यात्रियों के लिए सर्वेक्षण फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होगा।

यात्री मेट्रो की सभी कार्यप्रणाली पर दें अपनी प्रतिक्रिया

उपयोग में आसानी

यात्रा से पहले की जानकारी

यात्रा के दौरान की जानकारी

-अभिगम्यता

-उपलब्धता

-ग्राहक देखभाल

-विश्वसनीयता

-आराम

-भीड़

-सुरक्षा

-पूर्ण संतुष्टि

सर्वेक्षण से मेट्रो की सेवाओं के बारे में चलेगा पता

दुनिया भर में COMET समूह के सदस्य इस सर्वेक्षण में भाग ले रहे हैं। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि उनके यात्री उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा के बारे में क्या सोचते हैं। सर्वेक्षण के नतीजे अच्छी सर्विस को सीखने में मदद करेंगे, जिनकी यात्रियों द्वारा काफी प्रशंसा की जाती है। इससे ग्राहकों को और भी बेहतर सेवा देने की दिशा में काम किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में कैसे भाग लें

-जो भी यात्री ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण 2024 में भाग लेने के लिए इच्छुक है, वे डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

-पोर्टल पर जाने के बाद, ग्राहकों को वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना इनपुट सबमिट करना होगा।

-सर्वेक्षण फॉर्म दो भाषाओं में यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story