International Women's Day: दिल्ली की महिला नेताओं ने इस अंदाज में दी बधाई, नई सीएम और पूर्व सीएम ने किया नारी शक्ति को नमन

CM Rekha Gupta, Atishi and Swati Maliwal Greetings on International Womens Day
X
सीएम रेखा गुप्ता, आतिशी और स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाइयां।
International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिला नेताओं ने इस अंदाज में महिलाओं को बधाई दीं। स्वाति मालिवाल ने महिलाओं का जोश बढ़ाया, तो सीएम रेखा गुप्ता ने उन्हें आगे बढ़ने का संदेश दिया।

International Women's Day: 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी समेत देश के तमाम राजनेताओं ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की महिला नेता भी महिलाओं के साहस, संकल्प और योगदान को नमन करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दे रही हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने नारी शक्ति के साहस, संकल्प और योगदान को नमन किया। साथ ही लिखा 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे तमाम ऐतिहासिक कदम उठाए गए। दिल्ली सरकार दिल्ली की महिलाओं को शिक्षा और सुरक्षा के साथ ही स्वावलंबन के अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी सशक्त होगी, तो समाज समृद्ध होगा।'

सीएम ने महिला दिवस पर दीं शुभकामनाएं

पूर्व सीएम ने दी बधाई

वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'दिल्ली की सभी महिलाएं अपने फोन दोख कर इंतजार कर रही हैं कि महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज कब आयेगा।

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए संदेश दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 'महिलाओं के लिए मेरा एक ही संदेश है कि उन्हें साहसी और मजबूत बनना है। आत्मविश्वास से लबरेज रहो और बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने में कोई कसर मत छोड़ो। सबसे जरूरी बात कि किसी को अपनी चमक छीनने मत दो। महिलाएं बहुत मजबूत होती हैं और और खुद के प्रति सच्ची एक अकेली महिला पूरे ब्रह्मांड को बदल सकती है। मैं महिला दिवस के अवसर पर हर महिला को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।'

ये भी पढ़ें: Mahila Samriddhi Yojana Live: सीएम रेखा गुप्ता आज देंगी महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त? विपक्ष ने उठाया सवाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story