Delhi Police Encounter: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की AGS टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग के मामले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की AGS टीम ने द्वारका के पास बहादुरगढ़ हाईवे पर एनकाउंटर की कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत और विराज के तौर पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाशों को बहादुरगढ़ हाईवे के पास देखा गया है।
जिसके बाद DCP हर्ष इंदौरा के निर्देश पर ACP भगवती प्रसाद के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चला दी और दोनों पक्षों के बीच करीब 5 राउंड फायरिंग हुई।
The AGS team of the Delhi Police Crime Branch arrested two accused, identified as Bharat and Viraj, following an encounter near the Bahadurgarh Highway near Dwarka. Acting on a tip-off, a team was formed under ACP Bhagwati Prasad and led by an Inspector, on the directions of DCP… pic.twitter.com/q984nNd8QK
— IANS (@ians_india) February 22, 2026
यह भी पढ़ें:- जेएनयू में भोजन का दुरुपयोग, 7 छात्रों पर लगा जुर्माना
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के आजादपुर में युवक को गोलियों से भूना
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के नरेला में जूता फैक्ट्री मालिक की चाकू मारकर हत्या
यह भी पढ़ें:- दिल्ली ईडब्ल्यूएस नर्सरी एडमिशन रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन
यह भी पढ़ें:- रेवाड़ी में 3 साल तक नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म
प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर फायरिंग का आरोप
फायरिंग में भरत के पैर में गोली लग गई, वहीं दूसरे बदमाश ने मौके पर सरेंडर कर दिया। पुलिस दोनों को पकड़ लिया, और घायल बदमाश भरत को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि भरत और विराज ने कुछ दिन पहले बिंदापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर फायरिंग की थी। दोनों आरोपी इस मामले में पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ करके पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










