Logo
जेएनयू के एक हॉस्टल में कथित तौर पर भोजन का कथित दुरुपयोग किया गया। प्रबंधन ने इसे हॉस्टल नियमों का उल्लंघन बताकर एफआईआर कराने तक की चेतावनी दे दी है।

दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियों में बना रहता है। कोई भी सियासी मुद्दा हो, यहां का माहौल पूरी तरह से राजनीति में ढला दिखाई देता है। हालांकि इस बार राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि किसी अन्य कारण से मीडिया की सुर्खिया में आ गई है। जेएनयू प्रबंधन ने सात छात्रों पर भोजन के दुरुपयोग को लेकर जुर्माना लगाया है। यही नहीं, हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को भी चेताया है कि भोजन की बर्बादी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेएनयू के एक हॉस्टल में कथित तौर पर भोजन का कथित दुरुपयोग किया गया। कुछ छात्र अपने आवंटित भोजन को अन्य व्यक्तियों को स्थानांतरित या बेच रहे थे, जो हॉस्टल के नियमों के खिलाफ है। 

जेएनयू के हॉस्टल विभाग ने छात्रों को चेताया है कि किसी अन्य छात्र की जगह भोजन कराना या डाइट रजिस्टर में उसकी ओर से हस्ताक्षर करना प्रतिबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें संबंधित छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि सात छात्रों पर भोजन के दुरुपयोग को लेकर सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन भविष्य में ऐसे मामलों में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

5379487