Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में चल रही सुहानी हवाएं बदलेंगी मौसम का मिजाज? जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल 

weather update
X
दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि, बुधवार को बाकि दिनों के तुलना गर्मी से थोड़ी राहत रही।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि लोग घरों से भी निकलने में कतरा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। लेकिन गर्मी से कोई खास राहत लोगों को नहीं मिली। हवाओं में नमी की वजह से चिपचिपी पसीने वाली गर्मी से लोगों का सामना हुआ। हालांकि, रात के वक्त तेज हवाएं चलीं। हवाओं की वजह से रात में थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग कि मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री दर्ज किया गया। इसके वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री के स्तर पर रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 41 से 73 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

आज दिनभर के मौसम की जानकारी

पूर्वानुमान के मुताबिक आज गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। वहीं, अगर कल यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो 10 मई को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, इस दौरान बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा 11 मई को भी बूंदाबांदी की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा के कई जिलों में होगी ओलावृष्टि, आसमानी बिजली का भी खतरा

लगातार छठे दिन हवा खराब श्रेणी में

दिल्ली में वायु प्रदूषण की बात की जाए तो लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को लगातार छठे दिन दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 225 रहा। एक दिन पहले यह 302 था। पिछले 24 घंटे के भीतर एक्यूआई में 77 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story