Logo
election banner
Delhi-NCR Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सोमवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते सूर्यदेव बादलों में छिप गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। IMD की मानें तो आज और कल यानी 26 और 27 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि, आज सुबह होते ही बादल को देखकर लग ही रहा है कि आज मौसम का रुख बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिनभर तो आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन में बारिश बारिश होने की संभावना कम है। मगर आज रात में बारिश होने की पूरी संभावना है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बारिश के बाद बढ़ेगी हल्की ठंड

बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के तापमान में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास होगा। जाहिर है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से दिनभर धूप खिलने से पारा ऊपर चढ़ रहा है। लेकिन सुबह और शाम में ठंडक जारी है। लगातार तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। ये सिलसिला कुछ दिन और देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख मिचौली देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली के नजदीक चक्रवाती क्षेत्र सक्रिय

आईएमडी के मुताबिक इस समय मध्य राजस्थान पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के पैटर्न में बदलाव आ रहा है। यह दिल्ली के काफी नजदीक है, इसलिए दिल्ली में भी इसका असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन इस सिस्टम की वजह से बादल छाए रहेंगे। 26 फरवरी को बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि तापमान में उतार चढाव पिछले कुछ दिनों से लगातार देखने को मिल रहा है। जिसके चलते दिन में तो गर्मी का अहसास होता है लेकिन सुबह-शाम सर्दी भी लगती है। 

फरीदाबाद और गुरुग्राम का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज आसमान बादलों से घिरा रहने वाला है। साथ ही हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आज यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद बुधवार को आसमान साफ रहेगा। आईएमडी का कहना है कि मार्च की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -एनसीआर में 2 मार्च को आसमान बादलों से घिरा रहेगा। साथ ही बारिश होने की संभावना है।

गाजियाबाद का मौसम

वहीं, गाजियाबाद में आज के मौसम की बात की जाए तो यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है, जिसके चलते दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं रात में फिर ठंडक लौटेगी और तापमान में गिरावट होगी। रात में यहां का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी तापमान में वृद्धि और गिरावट का ये सिलसिला फरवरी के अंत तक देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- एमपी में जानें क्यों बदलेगा फिर मौसम, IMD ने जारी किया ओले-बारिश का अलर्ट

jindal steel Ad
5379487