गर्मी का सितम: दिल्ली-NCR में आज भी सताएगी तीखी गर्मी, शाम के वक्त आंधी के साथ हल्की बारिश के आसार

Delhi Mausam
X
दिल्ली मौसम अपडेट।
देश की राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, शाम के वक्त मौसम करवट लेगा इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है।

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में भयंकर गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। एक तरफ लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर ये गर्मी ने परेशान कर रखा है। बीते दिन रविवार को थोड़ी राहत मिली। लेकिन आज फिर से गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना थी। हालांकि, ये भविष्यवाणी सच नहीं साबित हुई। आईएमडी ने आज यानी सोमवार को भी बारिश को होने की संभावना जताई है।

अधिकतम और न्यूतनतम तापमान

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5, नरेला का 45.1 डिग्री, पीतमपुरा का 44.7 डिग्री, पूसा का 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। शाम के वक्त मौसम करवट लेगा। इस दौरान आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। आंधी के दौरान हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- नौतपा का नौवां दिन: सतना, शिवपुरी, ग्वालियर सहित 14 शहरों में हीटवेव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली में मानसून कब देगा दस्तक

वहीं, कल यानी 4 जून की बात करें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। शाम के वक्त बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में आने वाले मानसून की बात करें तो 27 जून तक राजधानी में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि मानसून से पहले भी बीच-बीच में मौसम खुशनुमा रहने के पूरे आसार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story