Delhi Metro Alert: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! येलो लाइन पर आज रात से प्रभावित रहेंगी मेट्रो सेवाएं, DMRC ने बताई ये वजह

Delhi Metro Yellow Line Update
X
दिल्ली मेट्रो येलो लाइन अपडेट।
दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। येलो लाइन पर कुछ स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं 14 दिसंबर की रात से 15 दिसंबर की सुबह तक बाधित रहेंगी।

Delhi Metro Yellow Line Update: अगर आप दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं और इस दौरान यात्रा करने की तैयारी में हैं , तो अपने घर या दफ्तर से निकलने से पहले यह खबर जरूर जान लें, यह आपके काम की साबित हो सकती है। खास तौर पर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी है। 14 दिसंबर की रात से 15 दिसंबर की सुबह तक अर्जनगढ़ और गुरु द्रोणाचार्य स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी। यह रुकावट मेंटेनेंस वर्क की वजह से होगी। डीएमआरसी का कहना है कि इस मेंटेनेंस वर्क से यात्रियों को भविष्य में बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

दिल्ली मेट्रो सर्विस अपडेट

  • समय बाधित: 14 दिसंबर रात 11:25 बजे से 15 दिसंबर सुबह 5:55 बजे तक।
  • प्रभावित सेक्शन: अर्जनगढ़ से गुरु द्रोणाचार्य स्टेशनों के बीच।
  • इन हिस्सों पर मिलेंगी सेवाएं: येलो लाइन के अन्य हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेंगी।

ट्रेन संचालन में बदलाव

आम तौर पर येलो लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सामान्य समय-सारिणी मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए पहली मेट्रो सुबह 5:45 बजे से आखिरी मेट्रो रात 11:00 बजे तक। समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम पहली मेट्रो सुबह 5:50 बजे से आखिरी मेट्रो रात 11:00 बजे तक चलती है। लेकिन, यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्रेन समय में बदलाव किया है।

मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन:

आखिरी ट्रेन: 14 दिसंबर रात 11:00 बजे।
पहली ट्रेन: 15 दिसंबर सुबह 6:00 बजे।

ये भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन से अपने घर सुरक्षित पहुंच सकेंगी महिलाएं, DMRC ने इन 12 स्टेशनों पर शुरू की ये खास सेवा

समयपुर बादली से अर्जनगढ़:

आखिरी ट्रेन: 14 दिसंबर रात 11:00 बजे।
पहली ट्रेन: 15 दिसंबर सुबह 6:00 बजे।

सुल्तानपुर से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम:

आखिरी ट्रेन: 15 दिसंबर सुबह 12:04 बजे।
पहली ट्रेन: 15 दिसंबर सुबह 5:42 बजे।

ये भी पढ़ें: इस लाइन पर बनाने की जा रही तैयारी, केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा काम!

यात्रियों के लिए DMRC की सलाह

अपनी यात्रा की प्लानिंग सुधार किए गए टाइम टेबल के मुताबिक बनाएं। गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रैवेल के लिए दूसरी व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। मेट्रो सेवाओं की ताजा अपडेट के लिए दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो की यह सूचना रात में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और समय पर डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए दूसरे साधन का इस्तेमाल करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story