Delhi Food Delivery Boy Accident: दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने एक फूड डिलीवरी बॉय की जान ले ली। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तेज रफ्तार कार ने बाइक सावर फूड डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 25 साल के नंद किशोर के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके का रहने वाला था। वहीं आरोपी चालक का नाम मोहित कुमार है, जिनकी उम्र 27 वर्षीय है। हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक एक नामी ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के लिए काम करता था।
VIDEO | Delhi: A speeding car rammed into a bike reportedly killing a food delivery executive in Subhash Nagar area late last night. Visuals from the accident spot.#Delhi #DelhiNews
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qvJUkO1jTc
यह भी पढ़ें:- उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग,मौके पर मौत
यह भी पढ़ें:- सुशील कुमार ने मांगी जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस ने रोहिणी मर्डर केस सुलझाया
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा
यह भी पढ़ें:- 'देश में एक भी बाबरी मस्जिद नहीं होनी चाहिए'
कैसे हुआ हादसा ?
हादसे के वक्त युवक अपनी बाइक पर सवार होकर ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि युवक काफी दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों पुलिस को बताया कि आरोपी चालक शराब में धुत था।
वहीं कार की रफ्तार तय सीमा से ज्यादा थी। टक्कर के बाद बाइर समेत युवक दूर जदा गिरा। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, वहीं उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है ताकि पुष्टि हो सके कि वह नशे में था या नहीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को जब्त करके मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










