Logo
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 17 वर्षीय अश्विनी डागर के रूप में हुई है। मृतक इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित रूप से मेट्रो के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर शव से ट्रैक से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि उसके पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम को सुबह 11:07 बजे सूचना मिली कि एक युवक ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। अचानक से युवक के छलांग लगाए जाने पर मेट्रो ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इस लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित हो गई। 

हादसे की सूचना पाते ही मेट्रो स्टाफ के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैक से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय अश्विनी डागर के रूप में हुई है, जो कि दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि उसने हाल में बारहवीं की कक्षा पास की थी। वो उत्तर नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान से आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। 

यह भी पढ़ें : देश में एक भी बाबरी मस्जिद नहीं बननी चाहिए, सुप्रीम कोर्ट की इस मांग पर सुनाया फैसला
यह भी पढ़ें : दिल्ली एमसीडी में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों के जोन और विभाग बदले, पढ़ें डिटेल्स
यह भी पढ़ें : दिल्ली में कोई शख्स भूखा न सोये, 24 नई अटल कैंटीन के शुभारंभ पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से किसी कारण के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। कई बार उससे  परेशानी का कारण भी पूछा, लेकिन हर बार टाल देता। परिजनों ने बताया कि अश्विनी उनका इकलौता बेटा है। कभी सोचा नहीं था कि उन्हें इस तरह से धोखा दे जाएगा। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि जो भी उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए। 

मोबाइल की जांच की जाएगी 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन परिजनों के बयान के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि पता लग सके कि किस कारण से डिप्रेशन में था और आखिरी बार उसका किन लोगों से संपर्क हुआ था।

5379487