haribhoomi hindi news
Best Selling SUVs: वित्त वर्ष 2026 में एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां टाटा, हुंडई, मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

Best Selling SUVs: वित्तीय वर्ष 2026 (FY2026) के समाप्त होते ही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार भी टाटा नेक्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 1 का ताज अपने नाम किया है। लगातार बढ़ती डिमांड और दमदार फीचर्स के चलते यह ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।

टाटा नेक्सन की शानदार वापसी
टाटा नेक्सन ने FY2026 में कुल 2,16,054 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह पिछले साल के मुकाबले 32% की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दूसरे नंबर पर क्रेटा
हुंडई क्रेटा 2,01,921 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में इसका दबदबा अब भी कायम है।

तीसरे और चौथे स्थान पर पंच और ब्रेजा
टाटा पंच, जो FY2025 में टॉप पर थी, इस बार 1,83,980 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर आ गई। वहीं मारुति सुजुकी ब्रेजा ने 1,80,104 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

महिंद्रा की मजबूत पकड़
पांचवें नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो क्लासिक और N) रही, जिसकी बिक्री 1,78,800 यूनिट्स रही। वहीं महिंद्रा थार ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 1,26,261 यूनिट्स के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

अन्य एसयूवी की परफॉर्मेंस
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स छठे, ह्यूंदै वेन्यू आठवें और किआ सोनेट नौवें स्थान पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महिंद्रा बोलेरो की मजबूत पकड़ जारी है, जो 1,10,136 यूनिट्स के साथ टॉप 10 में शामिल रही।

FY2026: टॉप 10 बेस्ट-सेलिंग एसयूवी

रैंक         एसयूवी               बिक्री (यूनिट्स)
1        टाटा नेक्सन                2,16,054
2        ह्यूंदै क्रेटा                  2,01,921
3        टाटा पंच                    1,83,980
4        मारुति सुजुकी ब्रेजा      1,80,104
5        महिंद्रा स्कॉर्पियो           1,78,800
6        मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स   1,72,363
7        महिंद्रा थार                  1,26,261
8        ह्यूंदै वेन्यू                    1,17,737
9        किआ सोनेट                 1,14,142
10      महिंद्रा बोलेरो                1,10,136

FY2026 में एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां टाटा, ह्यूंदै, मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

(मंजू कुमारी)

7