08 Apr 2026
Yamaha Motor India ने अपने पॉपुलर RayZR स्कूटर की कीमतों में हल्का इजाफा कर दिया है।
इस अपडेट का असर Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Yamaha RayZR 125 Street Rally Fi Hybrid दोनों पर पड़ा है। इसके हर वैरिएंट पर करीब 660 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
इसकी नई कीमत की बात करें तो इसके Drum की 74,960 रुपये, Disc STD की 81,560, Disc DLX की 82,460 रुपये और Street Rally की 87,560 रुपये है
नए फाइनेंशियल ईयर और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।
स्कूटर में वही 125cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 8bhp पावर और 10.3Nm टॉर्क देता है।
SMG (Smart Motor Generator) सिस्टम बैटरी को चार्ज करता है और एक्स्ट्रा पावर असिस्ट देता है।
इस वेरिएंट में रग्ड लुक, हैंडगार्ड, फ्लाईस्क्रीन और खास DRL सेटअप मिलता है।
RayZR 125 Fi Hybrid का डिजाइन ज्यादा क्लीन और सिटी-फ्रेंडली है और 12-इंच फ्रंट और 10-इंच रियर व्हील, साथ में डिस्क + ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है।
Y-Connect ऐप, USB चार्जिंग और कनेक्टिविटी फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।