सिर्फ 41,000 रुपये में बुक करें MG की नई 7-सीटर SUV कार, 20 अप्रैल को होगी लॉन्च

08 Apr 2026

JSW MG Motor India अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को 20 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने इसकी बुकिंग सिर्फ 41,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ शुरू कर दी है।

वही बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत 45 लाख (एक्स-शोरूम) के आस पास हो सकती है ।

MG Majestor को कंपनी ने अपने D+ सेगमेंट की फ्लैगशिप SUV के तौर पर पेश किया है, जो मौजूदा MG Gloster को रिप्लेस करेगी।

MG Majestor का लुक काफी बोल्ड और प्रीमियम है जिसमे मैट्रिक्स-इंस्पायर्ड फ्रंट ग्रिल, स्टाइलिश LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप, मस्कुलर बोनट और फ्लेयर्ड व्हील आर्च, बड़े एलॉय व्हील्स जैसे लुक दिया है

MG Majestor के केबिन में वेंटिलेटेड और मल्टी-मोड मसाज सीट्स, 12-वे पावर ड्राइवर सीट, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, JBL का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स दिया है

इसके इंजन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर ट्विन टर्बो इंजन मिल सकता है इसमें एडवांस 4×4 ड्राइव सिस्टम मिल सकता है

कंपनी ने इसमें सेफ्टी फीचर्स भर भर के दिए है जिसमे ADAS लेवल 2, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360° HD कैमरा, 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) जैसे फीचर्स मिलने वाले है