haribhoomi hindi news
Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मदनपुर खादर में आज सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई, जिसमें 3 लोग झुलस गए। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके से आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां आज 21 फरवरी शनिवार को मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। जांच में सामने आया है कि इस हादसे में 3 लोग झुलस गए हैं। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह करीब 4:30 बजे हुआ है। घायलों की पहचान 60 वर्षीय जगदीश, उनकी पत्नी लक्ष्मी और 22 साल के बेटे जतिन के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि आग लगने सटीक कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि किचन में रखे सिलेंडर में गैस लीक होने के कारण धमाका हुआ है, जिसकी वजह से आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में चाकू घोंपकर युवक की हत्या
यह भी पढ़ें:- सराय काले खां निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास रोजाना भारी जाम
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा
यह भी पढ़ें:- फरीदाबाद के एक कारखाने में लगी आग, 37 लोग झुलसे
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 2 करोड़ का कमेटी घोटाला, 48 निवेशक को बनाया शिकार

पुलिस जांच में जुटी

मामले के बारे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, औक घायलों को तुरंत बाहर निकाला। आग की चपेट में आए घायलों को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में मकान में रखा अन्य सामान भी जलक खाक हो गया है, हालांकि हादसे का कारणों की पुलिस जांच कर रही है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7