haribhoomi hindi news
Delhi Murder: दिल्ली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi Murder: दिल्ली में आज 19 फरवरी गुरुवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले के बारे में तब पता चला जब राह चलते लोगों ने युवक का शव खून से लथपथ हालत में संजय झील के पास पड़ा देखा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान लोको चौधरी के तौर पर हुई है। लोको चौधरी पूर्वी दिल्ली के शशि गार्डन इलाके का रहने वाला था। जांच में पता लगा है कि लोको चौधरी मजदूरी करके अपने परिवार को भरण-पोषण करता था। पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि वारदात से पहले लोको को उसके एक जानकार ने फोन करके बुलाया था।

परिजन ने क्या आरोप लगाया?

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसी शख्स ने किसी रंजिश या साजिश के चलते लोको की चाकू मारकर हत्या की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती मामला आपसी रंजिश का लग रहा है,लेकिन जांच की जा रही है कि इस मामले में लेन-देन का विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है।

यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद में 27 मार्च तक डीजे और तेज म्यूजिक पर रोक
यह भी पढ़ें:- लॉरेंस गैंग की 'लेडी डॉन' को मिला 'मैडम जहर' का नाम
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 2 करोड़ का कमेटी घोटाला
यह भी पढ़ें:- बोर्ड परीक्षाओं के बीच नोएडा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने धमकी  
यह भी पढ़ें:-
दिल्ली में सावन की तरह रमजान में भी बंद हो सभी शराब की दुकानें

हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके सबूत इकट्ठा किए हैं। वहीं पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं DCP अभिषेक धानिया का कहना है कि संदिग्धों की पहचन करके उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7