AAP Politics: भगवंत मान लगा रहे केजरीवाल के जख्मों पर मरहम, पंजाब से राज्यसभा जाएंगे, जानिये यहां

AAP leader Arvind Kejriwal
X
अरविंद केजरीवाल।
Arvind Kejriwal: दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब का रुख कर सकते हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार से हटाया गया, उनका निजी स्टाफ भी केजरीवाल के साथ पंजाब जा सकता है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव में हराकर गहरा जख्म दिया है। अब पंजाब सरकार उनके इन जख्मों पर मरहम लगाने की तैयारी कर रही है। पंजाब सरकार ने अटॉर्नी जनरल की टीम के लोगों से इस्तीफा मांगा है। खबरों की मानें, तो 236 लोगों में से 62 लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इनमें से कई लोगों का कार्यकाल 10 फरवरी को खत्म हो गया था। जल्द ही नए लोगों की भर्ती की जाएगी।

पंजाब जा सकते हैं केजरीवाल

हाल ही में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान नियुक्त किए गए निजी स्टाफ को हटा दिया। वहीं सराकरी विभागों से दूसरे विभाग में बुलाए गए कर्मचारियों को भी वापस पुराने विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया। वहीं अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल पंजाब जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- आतिशी ने CM रेखा गुप्ता से मिलने का मांगा समय, कहा- जनता ठगा हुआ महसूस कर रही

दिल्ली का निजी स्टाफ पंजाब में हो सकता है सेटल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में हटाए गए निजी स्टाफ के लोगों को पंजाब में सेटल किया जा सकता है। इनमें केजरीवाल सरकार के वकील भी शामिल होंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल भी पंजाब के राज्यसभा सांसद बन सकते हैं। दिल्ली में अगले पांच साल में अरविंद केजरीवाल के लिए सत्ता में स्कोप नहीं है क्योंकि नई दिल्ली से चुनाव हार गए और इस तरह वो नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भी नहीं हैं। इस तरह राजनीति में सक्रिय रहने के लिए अरविंद केजरीवाल पंजाब में दांव लगा सकते हैं। हालांकि पंजाब के लोगों और अटॉर्नी जनरल की टीम के लोगों को ये चीज पसंद नहीं आ रही है और वो इससे नाराज नजर आ रहे हैं। ये सभी लोग पंजाब के लोगों को हटाकर दिल्ली के लोगों को यहां काबिज करने के कारण इसे नेगेटिव तरीके से ले रहे हैं।

दिल्ली की राजनीति से लुप्त हो गए केजरीवाल

बता दें कि अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है और रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हार के बाद लगभग गायब हैं। उन्होंने चुनाव में हार के बाद एक ट्वीट किया और सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया। इसके अलावा वो राजनीति में लुप्त हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी मार्लेना अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली सरकार पर हमलावर होती रहती हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली परिवहन विभाग मजबूत होगा, मंत्री पंकज सिंह ने कर दिया पूरी योजना का खुलासा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story