Garment Technology Expo 2024: दिल्ली के ओखला में गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो 2024 की हुई शुरुआत, परिधान प्रदर्शनी से निवेशक उत्साहित

Garment Technology Expo 2024
X
गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो 2024
Garment Technology Expo 2024: इस एक्सपो में विश्वभर के लगभग 800 प्रदर्शक और ब्रांड हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। इस प्रदर्शनी में लगभग 20 हजार व्यापारियों के आने की उम्मीद है।

Garment Technology Expo 2024: राजधानी दिल्ली के ओखला में एनएसआईसी ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित परिधान प्रदर्शनी गारमेन्ट टेक्नोलॉजी एक्सपो 2024 के 35 वें संस्करण की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम चार दिवसीय है, जो 8 से 11 मार्च तक चलने वाला है। बता दें कि यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा परिधान प्रौद्योगिकी एक्सपो है। यहां पर परिधान निर्माण से जुड़ी सभी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न परिधान निर्माण प्रौद्योगिकियां जैसे सीएडी, सीएएम, स्प्रेडिंग, सिलाई मशीन, कटिंग मशीन, कपड़े धोने की मशीन, परिधान रंगाई मशीन और अन्य कई चीजों को व्यापारियों के सामने प्रदर्शित की जाएंगी।

एक्सपो के डायरेक्टर अंबरीश चोपड़ा ने दी जानकारी

एक्सपो के डायरेक्टर अंबरीश चोपड़ा का कहना है कि भारत में परिधान और बुनाई उद्योग के लिए नवाचारों, नवीन सामग्री, उन्नत प्रौद्योगिकी प्रक्रियाओं एवं सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो को सबसे अच्छा मंच माना जाता है। यह प्रदर्शनी गारमेंट एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात, नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर, राजस्थान गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ अपैरल मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्ट ऑफ गुजरात की ओर से आयोजित है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के प्रगति मैदान में 38वां आहार मेला शुरू, जानें कैसे मिलेगी टिकट और कैसे पहुंचे

एक्सपो में 800 प्रदर्शक और ब्रांड हिस्सा लेंगे

इस एक्सपो में विश्वभर के लगभग 800 प्रदर्शक और ब्रांड हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। इस प्रदर्शनी में लगभग 20 हजार व्यापारियों के आने की उम्मीद है। यह शो नवीनतम विदेशी तकनीक और प्रक्रियाओं को आकर्षित करता है। इसमें 20 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। देश में हर साल परिधान उद्योग को आयोजन नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु में साल में दो बार किया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story