Delhi Live News Today 20 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

दिल्ली की ताजा खबरें पढ़ें।
Live Delhi News Today 20 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।
Live Updates
- 20 July 2025 7:31 PM
AAP का पार्षद जुआ खेलते पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि आम आदमी पार्टी के एक पार्षद के कार्यालय पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्षद भी जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए। पढ़ें पूरी खबर...
- 20 July 2025 7:30 PM
लॉटरी और फ्री स्कीम का लालच... गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को फ्री स्कीम और लॉटरी का लालच देते थे।
- 20 July 2025 5:46 PM
फेक CBI अफसर बन घर में लूट
दिल्ली में कुछ बदमाशों ने फर्जी CBI बनकर एक बिल्डर के घर पर छापेमारी की। उन्होंने घर के अंदर सभी लोगों को बंधक बना दिया और कैश-ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। पढ़ें पूरा मामला...
- 20 July 2025 5:45 PM
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्र ने की आत्महत्या
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक यूपीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार शाम को उसका शव पंखे से लटका पाया गया। जानें पूरा मामला...
- 20 July 2025 2:41 PM
दिल्ली की ड्रग क्वीन पर एक्शन
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात ड्रग डीलर कुसुम की 4 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी जब्त कर ली है। अब पुलिस कुसुम की तलाश में है, जो मार्च से ही फरार चल रही है। जानें पूरा मामला...
- 20 July 2025 2:40 PM
डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 10.6 kg का ट्यूमर
सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों ने एक महिला मरीज के पेट से 10.6 किलो का ट्यूमर निकालने में कामयाबी हासिल की है। महिला पिछले 8 महीने से परेशान थी। पढ़ें पूरी खबर...
- 20 July 2025 12:09 PM
हाई-स्पीड एंबुलेंस ने कांवड़ियों को रौंदा
गाजियाबाद में शनिवार देर रात को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक और स्कूटी सवार कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
- 20 July 2025 12:09 PM
दिल्ली में आज हिमेश रेशमिया का शो, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज हिमेश रेशमिया के म्यूजिक प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा, इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है..यहां पढ़ें पूरी खबर
- 20 July 2025 10:56 AM
गुरुग्राम में बनेगा 200 मीटर लंबा स्लीप रोड
गुरुग्राम में GMDA ने 200 मीटर लंबा स्लीप रोड बनाने का फैसला लिया है। स्लीप रोड बन जाने से हजारों वाहन चालकों को इसका फायदा होगा...पढ़ें पूरी खबर
