केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बस्तर दौरे का दूसरा दिन : बीजापुर के गुंडम कैंप जाएंगे, ग्रामीणों से करेंगे बातचीत 

Union Home Minister Shah Bastar visit, Gundam Camp, Bijapur, chhattisgarh news 
X
केंद्रीय गृहमंत्री शाह के बस्तर दौरे का दूसरा दिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर हैं। आज वे बीजापुर जिले के गुंडम कैंप जाएंगे। वहां पर ग्रामीणों से बातचीत करेंगे। 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। श्री शाह आज बीजापुर के गुंडम कैंप जाएंगे। ग्रामीणों से चौपाल के जरिये सीधे संवाद की तैयारियां पूरी हो गई है।

बता दें कि, गुंडम बीजापुर का सरहदी गांव है। इस इलाके में कई बार जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। यहां पर हाल ही में नया कैंप खुला है। कैंप खुलते ही नक्सलियों ने हमला किया था। गुंडम नक्सलियों के लिए अब तक का सबसे महफूज ठिकाना रहा है। यहां से नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव तकरीबन 7 किमी दूर है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story