haribhoomi hindi news
बैठक में धरसींवा क्षेत्र में लंबित कार्यों पर विधायक ने 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' मांगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

धरसींवा। विधानसभा क्षेत्र धरसीवा में क्षेत्रीय विकास की गति को बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विधायक अनुज शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की असली सफलता है।

विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी
बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और कार्यालयों में लंबित आवेदनों के वर्तमान स्टेटस की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पूछा कि, कौन से कार्य समय सीमा के भीतर किए गए हैं और कौन से लंबित हैं।

जनता से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसका पूरा विवरण मांगा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइलों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए तथा यथासमय प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। 

MLA Anuj Sharma review meeting

लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि 
मीडिया सें चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि, समीक्षा बैठक केवल फाइलों के लेन-देन के लिए नहीं है, बल्कि यह आत्म-मंथन के लिए है कि हम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और हम सभी उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभीं विभागों के अधिकारियों सें यहीं कहा कि, मेरे पास जनता की शिकायतें नहीं आनी चाहिए कि छोटे-छोटे कार्यों और आवेदनों के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 

हर विभाग से 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' चाहिए
याद रखें, टेबल पर पड़ी हर फाइल के पीछे एक गरीब जनता की उम्मीद और उसकी समस्या जुड़ी होती है। मुझे हर विभाग से 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' चाहिए। जो काम महीनों से रुके हुए हैं, उनके पीछे की बाधा क्या है? अधिकारी दफ्तरों से निकलकर धरातल पर काम करें और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही तय करें। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

MLA Anuj Sharma review meeting

अगली बैठक 'सफलता की कहानियों' पर हो
विधायक अनुज शर्मा ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए बैठक का समापन किया। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूँ कि अगली बैठक में हम 'समस्याओं' पर नहीं, बल्कि 'सफलता की कहानियों' पर चर्चा करें। मुझे आप सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम मिलकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कुंवरगढ़ महोत्सव के सफल और इतिहासिक आयोजन के लिए सभीं विभाग के अधिकारियों कों स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7