Logo
बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले दो सरगना को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में अफीम की खेती करने वाले दो सरगना को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने झारखंड के चतरा और बिहार के गया क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है की त्रिपुरी और खजुरी क्षेत्र में की जा रही अफीम की खेती में एक ही गिरोह के शामिल होने की बात कही जा रही है। 

पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कह रही है, जिससे तस्करों के नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। इसके साथ ही आने वाले दिनों में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। 

चल रही जांच
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि, हमने अफीम की खेती के मामले में दो सरगना को झारखंड के चतरा और बिहार के गया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए इस कारोबार में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


 

7