haribhoomi hindi news
कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव के पहले प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री और विधायकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके सम्बोधन के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के घेराव के लिए निकलेंगे। 

पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि, पूरे देश में आज गैस सिलेंडर की किल्लत है। नरेंदर भी गायब हैं और सिलेंडर भी गायब। भाजपा को देश के लिए हानिकारक बताते हुए उन्होंने कहा कि, आज गैस सिलेंडर, कल पेट्रोल डीजल और परसों यूरिया खाद की किल्लत होगी। हमने सदन में सरकार के मंत्रियों को घेरने का कोई कसर हमने नहीं छोड़ा है। हमारे बस्तर टाइगर कवासी लखमा हल्ला बोल रहे हैं। नाबालिक बच्चियां गर्भवती हो रही है और गर्भवती बच्ची को दवाई खिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

छत्तीसगढ़ को युवाओं नशे में डुबाया जा रहा 
उन्होंने आगे कहा कि, जबसे बीजेपी की सरकार आई है, तब से प्रदेश में यही हाल है। अधीक्षिकाओं की चल नहीं रही है। सरकार सभी की इज्जत लूटना चाह रही है। यहां एक कि, छत्तीसगढ़ को युवाओं नशे में डुबोने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में तीन जगह अफीम की खेती पकड़ी गई है। आने वाले समय में यह 100 गुना होगा। हम इन्हीं सारे मुद्दों खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ेंगे। 

दीपक बैज ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप 
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

7