Logo
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच इजरायल PMO ने एक खास तस्वीर साझा की है। इस फोटो में नेतन्याहू ईरानी शासन के बड़े अधिकारियों को खत्म करने का आदेश देते नजर आ रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला।

Benjamin Netanyahu Latest Photo: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण तनाव के बीच सोशल मीडिया पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। अब इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक महत्वपूर्ण तस्वीर साझा की है।

'यहीं से दिया था खात्मे का आदेश'
PMO द्वारा जारी की गई फोटो में नेतन्याहू फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को खत्म करने का आदेश देते हुए।"

यह पोस्ट उन दावों के बीच आई है जिसमें कहा गया था कि रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को एयरस्ट्राइक में ढेर कर दिया है।

मौत की अफवाहों और '6 उंगलियों' का सच
दरअसल, 28 फरवरी को ईरान पर हुए बड़े हमले के बाद से ही नेतन्याहू की सेहत और मौत को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसे कुछ यूजर्स ने 'AI-जनरेटेड' बताया। दावा किया गया कि वीडियो में नेतन्याहू के हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं, जो एक AI ग्लिच है।

सार्वजनिक रूप से नजर आए नेतन्याहू
इन अफवाहों को खारिज करने के लिए सोमवार को नेतन्याहू ने अपना एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वे एक आउटडोर कैफे में आम लोगों के साथ बातचीत करते और रिलैक्स नजर आ रहे थे। PMO की नई तस्वीर ने अब यह साफ कर दिया है कि नेतन्याहू न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि वे सैन्य अभियानों की कमान भी खुद संभाल रहे हैं।

 

7