haribhoomi hindi news
मोनालिसा-फरमान खान शादी विवाद बढ़ा। वकील नाजिया इलाही ने हिन्दू मैरिज एक्ट उल्लंघन और सीरिया भेजने की साजिश का आरोप लगाया।

मध्यप्रदेश। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने दोस्त फरमान खान से केरला में शादी की। इसके बाद से ही कई लोग उनकी शादी की वैधता पर सवाल उठा रहे है। इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि, महाकुंभ वायरल गर्ल को सीरिया भजने की तैयारी हो रही है। इतना ही उन्होंने यह भी कहा कि, फरमान खान और मोनालिसा की शादी कानूनी रूप से सही नहीं है। उनकी शादी हिन्दू मैरिज एक्ट का उल्लंघन ही।

PFI और स्लामी कट्टरपंथ की मिलीभगत
नाजिया का कहना है कि, फरमान खान और मोनालिसा की शादी हिन्दू प्रथा का दुरूपयोग और मजाक है। यह पीएफआई और इस्लामी कट्टरपंथ की मिलीभगत का परिणाम है और स्पष्ट रूप से लव जिहाद का मामला है। फरमान खान अभी भी मुसलमान हैं और कोई मुस्लिम हिन्दू रीति रिवाज से शादी कैसे कर सकता है?

केरला में PFI मूवमेंट
उन्होंने मांग की कि, BNSकी धारा 69, लव जिहाद के खिलाफ धारा नहीं है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर एक्शन के लिए उचित धारा बनाई जानी चाहिए। PFI का सबसे ज्यादा मूवमेंट केरला में हैं। इसी के कारण यह लव जिहाद के लिए अनुकूल स्थान बन गया है। मोनालिसा का इमिडिएट पासपोर्ट बनाया जाना उसे सीरिया भेजने का षड्यंत्र है।

राष्ट्रपति करे हस्तक्षेप
महाकुंभ मेले की वायरल 'रुद्राक्ष गर्ल' मोनालिसा भोसले की शादी पर सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने यह भी कहा कि, ''यह कोई सामान्य शादी नहीं है। शरजील इमाम के पैरोल पर बाहर आते ही ये सभी आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं...मुझे लगता है कि अगर केरल सरकार ऐसे लव जिहाद, ऐसे अपराध और ऐसे कट्टरपंथी इस्लामवादियों का समर्थन कर रही है, तो हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियों को काम करना चाहिए... हमें संदेह है कि इसमें PFI का बहुत बड़ा हाथ है, और PFI से फंडिंग भी होती है... मुझे लगता है कि इस मामले में राष्ट्रपति का हस्तक्षेप भी बहुत महत्वपूर्ण है।''

7