CG की बड़ी खबरें : खतरनाक रेस्क्यू, लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत, नशेड़ी डॉक्टर ने इलाज करने से किया  इनकार, बच्चे की मौत

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
बिलासपुर में लिफ्ट में फंसकर एक लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 15 साल का लड़का इलेक्ट्रीकल दुकान में काम करता था।

बिलासपुर। बिलासपुर में लिफ्ट में फंसकर एक लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 15 साल का लड़का इलेक्ट्रीकल दुकान में काम करता था। वह सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बुधवार की बड़ी खबरें

लिफ्ट में फंसकर नाबालिग की मौत : इलेक्ट्रिकल दुकान में करता था काम, सामान ले जाने के दौरान हुआ हादसे का शिकार: बिलासपुर में लिफ्ट में फंसकर एक लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, 15 साल का लड़का इलेक्ट्रीकल दुकान में काम करता था। वह सामान ले जाने वाली ओपन लिफ्ट में सामान लेकर जा रहा था। इस दौरान लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में फंस गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

असम पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा : गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बातचीत :
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा इन दिनों असम के दौरे पर हैं। गुवाहाटी में उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निवास में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी समय तक कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

सिटी बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी : सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला, 30 यात्री थे सवार...
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जिसमें से कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। गनीमत की बात ये रही कि अनियंत्रित बस खेत में नही पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, बस कोरबा से कटघोरा जा रही थी तभी सलोरा के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खतरनाक रेस्क्यू : उफनती नदी के बीच फंसी महिला को बचाने के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी- नाले और बांध लबालब भर गए हैं। वहीं नक्सल प्रभावित और वन सघन क्षेत्रों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच एक बड़ा ही मार्मिक वीडियो निकलकर सामने आया है। जहां दंतेवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने रेल्वे ब्रिज के पास नदी के बीच फंसी हुई महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

गढ़बो नवा... संवारेंगे... ऐसे ही : समस्याओं पर सरकारी तंत्र को चिढ़ाते ग्रामीणों के ये लाजवाब वीडियो... आप भी देखिए : छत्तीसगढ़ में सरकारें स्लोगन तो बहुत अच्छा बनाती हैं, पर क्या काम भी धरातल पर वैसे ही हो रहे हैं? सुलभ इंटरनेट ने आजकल सुदूर वनांचल तक में हर ग्रामीण को पत्रकार बना दिया है। लोग अपनी संमस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का अच्छा इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी की एक बानगी देखने मिल रही है नारायणपुर जिले से।

हादसे को निमंत्रण देते पर्यटक : छलकते खूंटाघाट बांध में आनंद लेने के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी- नाले और बांध लबालब भर गए हैं। बारिश के इस मौसम का मजा लेने के लिए पर्यटक बउ़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रतनपुर के खूंटाघाट बांध में जान जोखिम में डालकर पर्यटक वेस्ट वेयर में उछलते पानी के बीच कूदते हुए नजर आए। इसके पहले भी वेस्ट वेयर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ऐसे जगहों पर जान जोखिम में डालने से नहीं रोक पा रहा है। लगातार बारिश होने की वजह से बांध का वेस्ट वेयर भर गया है और उससे पानी तेज़ी से बह रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि, क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है।

लापरवाही : नशेड़ी डॉक्टर ने इलाज करने से किया इनकार, बच्चे की मौत के बाद हुआ जमकर हंगामा, देखिए video : शासन-प्रशासन का दावा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में हालात और भी बद्तर हैं। ताजा मामला कोयलाबेडा स्वास्थ्य केंद्र का है। डॉक्टर नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे 8 साल के बच्चे का इलाज करने से मना कर दिया और उसे कांकेर रेफर कर दिया। इसके बाद कांकेर जाते समय बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर यहीं नहीं रूका उसने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से भी अपशब्द कहा और जमकर हंगामा किया।

नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह : सीएम साय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा- इनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का होगा विकास : नए राज्यपाल रामेन डेका के शपथ ग्रहण के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करेगा। इनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बेहतर बनेगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए ये गौरवशाली क्षण है। इसके बाद राजभवन में शपथ लेने के बाद राज्यपाल रामेन डेका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हर काम करूंगा। मैं अपना सबसे बेहतर देने की कोशिश करूंगा। मैं हर विषय पर अपना पक्ष रखने की कोशिश करूंगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story