खतरनाक रेस्क्यू : उफनती नदी के बीच फंसी महिला को बचाने के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

soldiers doing rescue
X
रेस्क्यू करते जवान
दंतेवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने रेल्वे ब्रिज के पास नदी के बीच फंसी हुई महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। 

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से नदी- नाले और बांध लबालब भर गए हैं। वहीं नक्सल प्रभावित और वन सघन क्षेत्रों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच एक बड़ा ही मार्मिक वीडियो निकलकर सामने आया है। जहां दंतेवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने रेल्वे ब्रिज के पास नदी के बीच फंसी हुई महिला को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

वेस्ट वेयर में उछलते पानी के बीच कूदते हुए पर्यटक

रतनपुर के खूंटाघाट बांध में जान जोखिम में डालकर पर्यटक वेस्ट वेयर में उछलते पानी के बीच कूदते हुए नजर आए। इसके पहले भी वेस्ट वेयर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ऐसे जगहों पर जान जोखिम में डालने से नहीं रोक पा रहा है। लगातार बारिश होने की वजह से बांध का वेस्ट वेयर भर गया है और उससे पानी तेज़ी से बह रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि, क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है।

कोरबा में कई जगहों पर जल भराव

कोरबा जिले में मंगलवार की रात झमाझम बारिश हुई। कई जगहों में जल भराव की स्थिति बन गई है। वहीं लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र की अमरिया पारा में जल भराव से लोग परेशान हैं। उन्हें डर सताने लगा है कि अगर दिन भर लगातार बारिश हुई तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। लोगों ने आरोप लगाया है कि पानी निकासी का मार्ग नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है, जिसकी जवाबदारी नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी हैं।। समय से पहले अगर इस पर ध्यान दिया जाता तो ऐसी स्थिति बनती। इस बस्ती में कई घर ऐसे हैं, जो जल भराव से बेहद परेशान हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story