haribhoomi hindi news
बालोद जिले के ग्राम पंचायत के सरपंच- सचिवों को गांव में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। सीईओ ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कामों की सराहना की। 

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बेहतर काम करने वाले सरपंचसचिवों का सम्मान किया गया। इस दौरान सीईओ डॉ. कन्नौजे ने गांव में बेहतर काम करने वाले सरपंच- सचिवों की सराहना की। वहीं  सीईओ कन्नौजे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर सभी से इसमें हिस्सेदारी लेने की भी अपील की। 

दरअसल जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने जिले में नवाचार को आगे बढ़ाते हुए गुंडरदेही जनपद पंचायत के सरपंच, सचिव, अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. कन्नौजे ने पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे महात्मा गांधी नरेगा, पीएम आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन -ग्रामीण, एनआरएलएम के लंबित कामों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए कहा।

orientation workshop
प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए सीईओ

इसे भी पढ़ें....दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक : सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

सीईओ ने लगाया एक पेड़ मां के नाम 

सीईओ कन्नौजे ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता के नाम से पौधा रोपण किया। साथ ही लोगों से भी हिस्सेदारी लेने की अपील की।  साथ ही गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष पहल की। इस अभियान में ग्रामीण जनों को प्रोत्साहित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जल-संचय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। 

कई विषयों पर विस्तार से की गई चर्चा 

वहीं इस दौरान 15वें वित्त की राशि से जेम पोर्टल में खरीदी करने और किए गए कामों के जियो टैग के लिए पोर्टल में एण्ट्री करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सरपंच, सचिव को काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि, गांवो के सर्वांगीण विकास में सरपंच, सचिवो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पंचायतीराज के तहत 29 प्रकार के सभी सेवाओ के काम का ग्राम पंचायत में जानकारी देते हुए स्वच्छ और सुपोषित पंचायत की दिशा में काम करें।

ceo being honored
प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मान

इन सरपंचों को किया गया सम्मानित 

कार्यक्रम में शासन की महत्वूपर्ण योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने वाली सुशीला देवागंन सरपंच ग्राम पचांयत मोहंदीपाठ, संतोषी सिन्हा  गब्दी, प्रतिभा देवदास कान्दुल, अजोर सिंह निषाद धनगांव, कुलदीप साहू परसदा, कमलेश्वरी यादव परना, रामेश्वर चन्द्राकर ग्राम कुथरेल, खिलेन्द्र कुमार साहू देवरी, ओमप्रकाश साहू किलेपार, चुकेश्वर साहू चिरचार, ओंकार बेलचन्दन सिब्दी, संजय कुमार साहू कुरदी, रूपम कुमार देशमुख पैरी, आरोप चन्द्राकर ग्राम पंचायत सिकोसा को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें....बलौदाबाजार हिंसा में एक और गिरफ्तार : आशीष टंडन बिलासपुर से पकड़ा गया

सचिवों में इन्हें मिला सम्मान 

मीना देवागंन सचिव ग्राम पंचायत गब्दी, रेखराम साहू कान्दुल, रोशन देशमुख परसदा, अंजू मकोड़े सचिव परना, बसंत साहू कुथरेल, गुलाबचंद साहू , देवरी, दुलेश्वरी साहू चीरचार, डिलेश्वर अमृत सिब्दी, कुमलाल साहू कचान्दुर, सुरेश कुमार साहू बिरेतरा, सोनकुंवर साहू पैरी, नरेन्द्र कुमार पटेल सांकरी, दशरथ निषाद खप्परवाड़ा, सुरेन्द्र कुमार चन्द्राकर करारोपण गुण्डरदेही, निखिल श्रीवास्तव, कोमल कश्यप तकनीकी सहायक गुण्डरदेही, मनीष कुमार साहू कम्प्यूटर आपरेटर गुण्डरदेही को सम्मानित किया गया।  

7