रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ से इकलौते संत युधिष्ठिर लाल विशिष्ट अतिथियों के साथ पहुंचे गर्भगृह तक, 140 लोग थे आमंत्रित

Saint Yudhishthir Lal
X
योगी रामदेव के साथ संत युधिष्ठिर लाल
शदाणी दरबार के प्रमुख संत युधिष्ठिर लाल अकेले ऐसे थे जिन्हें देशभर के चुनिंदा 5 सौ विशिष्ट जनों के साथ मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन का सौभाग्य मिला।

रायपुर। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छत्तीसगढ़ से 140 विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन इन सभी में से केवल एक ही व्यक्ति को मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

दरअसल, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर के विशिष्ट लोगों को निमंत्रण दिया गया था। इनमें छत्तीसगढ़ के 140 विशिष्ट लोग शामिल थे। लेकिन शदाणी दरबार के प्रमुख संत युधिष्ठिर लाल अकेले ऐसे थे जिन्हें देशभर के चुनिंदा 5 सौ विशिष्ट जनों के साथ मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन का सौभाग्य मिला।

शदाणी दरबार के प्रमुख ने कई हस्तियों से की मुलाकात
दर्शन के बाद शदाणी दरबार के प्रमुख ने योग गुरु रामदेव, और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित अन्य हस्तियों से मुलाकात भी की।

सुरक्षा कारणों से सभी भक्त नहीं पहुंच सके गर्भगृह तक
यूं तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर के गर्भ गृह में जाकर दर्शन करना चाहते थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से बस वे ही लोग गर्भगृह तक जा सके, जिन्हें निमंत्रण मिला था।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देश ने मनाई दीपावली
उल्लेखनीय है कि, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पूरा देश श्री राम के रंग में रंग चुका था। हर गली, हर शहर को भगवामय कर दिया गया। देशभर में रंगोली बनाई गई, दीपोत्सव मनाया गया और आतिश्बाजियां की गई। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में हवन-पूजन किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story