सौम्या यादव- धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। सामाज के लोगों ने थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगरी थाना का घेराव कर दिया। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, समाज की दो लड़कियां गायब है और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी वजह से समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आदिवासी समाज के लोग थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन और चक्काजाम की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
धमतरी जिले में आदिवासी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। सामाज के लोगों ने थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नगरी थाना का घेराव कर दिया। pic.twitter.com/NV3EceyGKp
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 8, 2026
आदिवासी समाज के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस पूरे मामले को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि, दो लड़कियां गायब है और उनकी मिसिंग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हो रही है। थाने में टीआई ने हमारे लोगों से दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि, हमारी मांग है कि, जल्द से जल्द दोनों को ढूंढकर उनके परिजनों को सौंपा जाये। नहीं तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।











